एस.एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सरूरपुर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा, मेधावी छात्र पुरस्कृत
सरधना। क्षेत्र के गांव सरूरपुर में एस.एस पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प उ प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व प्रबंधक वाई के पुनिया द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह के मुख्य आकर्षण का केंद्र पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जहाँ साल भर शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना पुनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र प्री नर्सरी में मान्या (प्रथम), विधि (द्वितीय), वैभव (तृतीय)एलकेजी व यूकेजी : साक्षी, रिया और अवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया।प्राइमरी विंग: कक्षा 1 से 3 में अनिका, वर्तिका और परी ने बाजी मारी। वहीं आहिल, दीत्या और रावी द्वितीय स्थान पर रहे।कक्षा 4 व 5: रेवांशी और अविराज अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम रहे, जबकि राबिया और रुद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर विंग: कक्षा 6 में दिव्यांशी और कक्षा 7 में सूर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।समारोह के अंत में सफल बच्चों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।