western up

Author name: westernupnews123@gmail.com

Uncategorized

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में दिनांक **14 फरवरी 2026* को वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष वार्षिक समारोह की थीम *“इंटरलेक्ट टू इंटेलीजेंस नया भारत*– रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ विशाल जैन चेयरमेन नगीन ग्रुप आफ स्कूल विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉ रोहित मेहरा एवम समस्त गेस्ट के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से “नया भारत” की परिकल्पना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “इंटेलेक्ट से इंटेलिजेंस” की यात्रा ही एक सशक्त और विकसित भारत का आधार है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव ने सभी के मन में नई ऊर्जा, उत्साह और “नया भारत” के निर्माण का संकल्प जगाया।                                                                                                                                                                                                        धन्यवाद,                                                                              डॉ. रोहित मेहरा                                                                                      प्रधानाचार्य

Uncategorized

के.के. पब्लिक स्कूल सरधना (मेरठ) में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह

आज दिनांक 14-02-2026 को के.के. पब्लिक स्कूल सरधना (मेरठ) में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह व ग्रैंडपेरेंट्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सिंह सॉम (पूर्व भाजपा विधायक सरधना), कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ मीनाक्षी भरालाजी (सदस्य,महिला आयोग, उत्तर प्रदेश),श्री सतेंद्र भाराला,सूर्यदेव त्यागी जी,आलोक जैन(भा.जा.पा नगर अध्यक्ष,सरधना), स्कूल मैनेजर श्री सुशील कुमार जी, सचिव श्री संजीव कुमार जी व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। स्कूल मैनेजर सर व सचिव सर जी ने अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी ने वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाया। स्कूल की कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रुप नृत्य करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में पूरे वर्ष में हुए विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे रेस, थ्रो बॉल, लॉन्ग जंप, रिले रेस शॉट पुट,जैवलिन थ्रो,डिस्कस थ्रो, बास्केटबाल व वालीबाल आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा मेडल्स व ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी पेरेंट्स के लिए 10 लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। निकाले गए लकी कूपन वाले सभी पेरेंट्स को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा स्कूल में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी व विशिष्ठ अतिथि जी ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी सीखने चाहिए क्योंकि संस्कार ही जीवन में अच्छा इंसान बनने में सहायक होते हैं। इसी के साथ मीनाक्षी भराला जी ने सरकार की ओर से महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल अध्यापिका श्रीमती दिव्या अरोड़ा, वर्षा त्यागी व आस्था चौधरी जी ने किया। स्कूल के कक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भी ग्रुप नृत्य की सुंदर प्रस्तुति प्रदान की। पूरे सत्र में अच्छा रिजल्ट, खेल व उत्तम अनुशासन के लिए गांधी हाउस को बेस्ट ट्रॉफी प्रदान की गई। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने योग का सुंदर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रधानाचार्य जी ने पूरे सत्र में किए गए कार्य व रिजल्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर श्री सुशील कुमार जी व सचिव श्री संजीव कुमार जी ने स्कूल आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेद किए कार्यक्रम में विनोद जैन, श्रीमती विमला अरोड़ा,विपिन त्यागी जी,वीरेंद्र सैनी जी,अजय गौतम, ऋषभ जैन,मोहित ठाकुर,नीरज जैन,हकीम रईस अहमद व रविंद्र जैन आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपना सहयोग दिया।

Scroll to Top