








सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में दिनांक **14 फरवरी 2026* को वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष वार्षिक समारोह की थीम *“इंटरलेक्ट टू इंटेलीजेंस नया भारत*– रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ विशाल जैन चेयरमेन नगीन ग्रुप आफ स्कूल विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉ रोहित मेहरा एवम समस्त गेस्ट के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से “नया भारत” की परिकल्पना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “इंटेलेक्ट से इंटेलिजेंस” की यात्रा ही एक सशक्त और विकसित भारत का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वार्षिक उत्सव ने सभी के मन में नई ऊर्जा, उत्साह और “नया भारत” के निर्माण का संकल्प जगाया।
धन्यवाद,
डॉ. रोहित मेहरा
प्रधानाचार्य